REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, दरगाह साबिर-ए-पाक पर हुई चादरपोशी।

📅 28 Aug 2026, 03:46 PM🔥 75 views

📋 खबर का सार (Summary)
नातों की खुशबू से महका पिरान कलियर, अकीदतमंदों ने पैगाम-ए-अमन के साथ निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर मदरसा दारुल उलूम कादरिया साबरिया बरकाते रज़ा की ओर से मदरसे के संचालक हजरत अल्लामा मौलाना गुलाम नबी नूरी साहब की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ निकाला गया। जुलूस में मदरसे के छात्र, उलेमा, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

जुलूस का आगाज मदरसा दारुल उलूम कादरिया साबरिया बरकाते रज़ा से हुआ। जुलूस में शामिल अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए और सरकार-ए-दो-आलम हजरत मुहम्मद ﷺ की आमद की खुशी का इजहार करते हुए आगे बढ़े। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ दरगाह साबिर-ए-पाक पहुंचा। यहां अकीदतमंदों की ओर से चादरपोशी की गई। इसके बाद मुल्क और कौम की खुशहाली, अमन-ओ-अमान, भाईचारे तथा तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।

चादरपोशी के बाद जुलूस वापस मदरसा दारुल उलूम कादरिया साबरिया बरकाते रज़ा पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और अमन का पैगाम दिया।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मौके पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →