REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

मेडिकल स्टोरों पर साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य, प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डॉक्टर शहजाद अली।

📅 03 Nov 2026, 03:04 PM • 🔥 83 views

📋 खबर का सार (Summary)
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में मेडिकल संचालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, नियमों का पालन नहीं करने वालों के बहिष्कार की चेतावनी।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शहजाद अली ने मेडिकल स्टोर संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में मेडिकल स्टोरों पर साफ-सफाई बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, दवाइयों के रखरखाव और बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शहजाद अली ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे और दवाइयों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही दवाइयों की खरीद के बिल, सेल-पर्चेज का रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी व्यवस्थित रूप से रखे जाएं।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों को नियमों के अनुसार ही दवाइयों की बिक्री करनी चाहिए। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेडिकल एसोसिएशन की ओर से ऐसे मेडिकल संचालक का सामाजिक और संगठनात्मक बहिष्कार भी किया जाएगा।

अध्यक्ष शहजाद अली ने सभी मेडिकल स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न होने दें और सभी नियमों का ईमानदारी से पालन करें।

इस दौरान महासचिव गुड्डू भाई, कोषाध्यक्ष फैसल खान, संगठन मंत्री रिजवान, खालिद, अब्दुल सिद्दीकी, नफीस, इमरान, अजमत सिद्दीकी, आसिफ सिद्दीकी, अब्दुल, डॉ. पप्पू सहित मेडिकल एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →