(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर एक में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर 2026 को आधार कार्ड कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप वार्ड नंबर एक के सभासद अमजद अली की ओर से एम.जी.एफ.एम. इंटर कॉलेज, इमाम साहब रोड, पिरान कलियर में आयोजित किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने से लेकर पुराने आधार कार्ड में संशोधन और जरूरी अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी।
सभासद अमजद अली ने क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कैंप का आयोजन कराया है। कैंप में नए आधार कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य विवरणों में संशोधन कराने, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़वाने तथा फिंगरप्रिंट सहित बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों का आधार कार्ड खो गया है, वे भी कैंप में पहुंचकर अपने आधार कार्ड से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

(सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा कैंप)

आधार कार्ड कैंप 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैंप का स्थान एम.जी.एफ.एम. इंटर कॉलेज, इमाम साहब रोड, वार्ड नंबर एक, पिरान कलियर निर्धारित किया गया है।

सभासद अमजद अली की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि जिन लोगों को नया आधार कार्ड बनवाना है या अपने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का संशोधन अथवा अपडेट कराना है, वे निर्धारित समय पर कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
इस कैंप के आयोजन से क्षेत्रवासियों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →