(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। कोतवाली कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की पूर्ति और दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बढ़ेड़ी राजपुताना निवासी नफीस पुत्र सादाक ने 13 सितंबर 2026 को कोतवाली कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK17L-5423 कलियर स्थित टीन शेड से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 208/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कलियर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने धनौरी एनआईसी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान आशिक पुत्र शौकत, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना कलियर, जिला हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में बाइक खराब हो गई और इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले-लाल रंग की बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल UK17L-5423 बरामद की है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →