REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद से मिले ओलंपिक खिलाड़ी अभिनव देशवाल और शौर्य सैनी, मिठाई खिलाकर जताया आभार।

📅 31 Aug 2026, 08:26 AM🔥 50 views

📋 खबर का सार (Summary)
युवा खिलाड़ियों के सम्मान में आगे आए विधायक शहजाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

(तौकीर आलम पत्रकार)लक्सर। ओलंपिक खिलाड़ी अभिनव देशवाल एवं शौर्य सैनी सोमवार को अपने पिता मनोज देशवाल, शीलचंद सैनी तथा वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी के साथ लहबोली स्थित विधायक शहजाद के पैतृक आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों युवा खिलाड़ियों ने विधायक शहजाद को मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों के हितों में विधानसभा के भीतर आवाज उठाने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर आभार एवं सम्मान व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान विधायक शहजाद ने दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाना जरूरी है। युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो सभी के लिए गर्व की बात है।

विधायक शहजाद ने कहा कि दोनों युवा खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और प्रशंसा के लिए वह हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाने के साथ-साथ हरसंभव सहयोग के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें, यही उनकी कामना है।

गौरतलब है कि गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद क्षेत्र में भी दोनों खिलाड़ियों को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके प्रदर्शन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी उन्हें इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →