REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

इमरजेंसी ब्लड डोनेशन के लिए दिल्ली पहुंची कलियर की टीम, सभासद राशिद रहीश व साथियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल।

📅 17 Jul 2026, 06:15 AM🔥 46 views

📋 खबर का सार (Summary)
जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए पिरान कलियर से दिल्ली पहुंची सभासद राशिद रहीश की टीम पेश कि मानवता की मिसाल।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर।दिनांक 16 जुलाई 2026 को एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी ब्लड डोनेशन के लिए पिरान कलियर से एक टीम दिल्ली पहुंची। इस नेक कार्य में सभासद राशिद रहीश और उनकी पूरी टीम ने तत्परता दिखाते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर टीम के साथ मुंताहिद राणा, सावेज़ मलिक, मोहम्मद दानिश, राहुल राणा, मोहसीन एवं एडवोकेट राकीब भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए हरसंभव सहयोग किया और यह संदेश दिया कि समय पर किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है।

स्थानीय लोगों ने टीम के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, भाईचारे और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से भी जरूरत पड़ने पर आगे आकर रक्तदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर सभी ने दुआ की कि अल्लाह तआला इस नेक कोशिश को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए, मरीज को जल्द से जल्द शिफ़ा-ए-कामिला अता फरमाए और पूरी टीम को इस नेक अमल की बेहतर से बेहतर जज़ा अता फरमाए।

"एक यूनिट रक्त, कई ज़िंदगियों की उम्मीद।" ❤️🩸


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →