(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर/हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को योगेन्द्र पुत्र प्रकाश निवासी इनायतपुर इब्राहीमपुर मसाही, भगवानपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम बेड़पुर में एक शादी समारोह के दौरान उनकी मोटरसाइकिल (UK17J-7243) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 135/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कलियर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच कर रही थी। इसी क्रम में 11 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अब्दाल साहब रोड स्थित गन्ने के खेत के पास खाली प्लॉट से एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत और अधिक पैसा कमाने के लालच में बाइक चोरी करता था। चोरी की गई मोटरसाइकिल को वह बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार (28 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बेड़पुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली कलियर में चोरी और चोरी का माल बरामद होने के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी:
स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग, बिना नंबर प्लेट)
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार तथा हेड कांस्टेबल संजय रावत शामिल रहे।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →